Uncategorized

ग्रीनरी एग्री बिजनेस ने हथगाम ब्लाक के कोतला में आयोजित किया जैविक मेला व प्रदर्शनी

ब्यूरो रिपोर्ट

फतेहपुर।नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक मेला कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग फतेहपुर के सौजन्य से सहयोगी संस्था ग्रीनरी एग्रीबिजनेस प्राईवेट लिमिटेड हिमाचल प्रदेश द्वारा विकासखण्ड हथगाम के कोतला गांव में एकदिवसीय जैविक मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मेला प्रांगण में भृगु आर्गेनिक द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत किसानों के अन्न,दाल,सब्जियों,फलों सहित जैविक खाद,बीज और कीटनाशक बनाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।किसानों के उत्पादों व कृषि विभाग के स्टाल लगाए गये।वहीं जैविक/प्राकृतिक के मास्टर ट्रेनर बीरेन्द्र कुमार यादव व रमाकांत त्रिपाठी ने किसानों को संस्था के सदस्यों के साथ जीवामृत बनाने की विधि का सजीव प्रदर्शन किया।किसानों को कम लागत में बिषमुक्त व अधिक उत्पादन की जानकारी दी गयी।फेरोमेन ट्रेप का उपयोग बताया।उन्होने बाजारवाद से हटकर खुद को उपभोक्ता न बनकर उत्पादन पर जोर देने की बात कही। प्राकृतिक खेती प्रशिक्षक रमाकांत त्रिपाठी ने जैविक कार्बन बढाने पर जोर दिया।बिषमुक्त उत्पादन व जीवामृत बनाने पर जोर दिया।उन्होने देशी गाय के खेती मे महत्व के बारे में बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सयुंक्त कृषि निदेशक भारत सरकार ने किसानों को खेती में खाद प्रबन्धन और कीट नियंत्रण के उपयोगी जानकारी दी। अमित कुमार ने औषधीय व सगन्ध खेती ,फूलों की खेती व वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती में अच्छा लाभ पाने की जानकारी दी।उन्होनें महिलाओं को जैविक खाद बनाने पर जोर दिया।कहा कि महिलाएं ही परिवार में अच्छे से खेती सम्भालती है अगर वे सहयोग करें तभी जैविक खेती अच्छे से होगी।डा शिवमंगल सिंह ने नीम आधारित खेती व बिषमुक्त अनाज भण्डारण की जानकारी दी।क्यू मार्क इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन से रितुराज ने पीजीएस प्रमाणीकरण के बारे में बताया।उन्होने बताया कि जैविक खेती प्रमाणीकरण कराने से उत्पाद अधिक मूल्य में बिकेगें और किसान अपनी आय में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। ग्रीनरी एग्री बिजनेस से सीनियर एग्ज्यूटिव अनिल ठाकुर व योजना प्रभारी रमेश कुमार पटेल के साथ राहुल सिंह,विकास कुमार,अनुपम सिंह,कमल सिंह,बृजेश यादव,ग्राम प्रधान मौजूद रहे।वहीं मंच संचालन कर रहे शिवसिंह सागर द्वारा किसानों को कार्यक्रम व वक्ताओं की जानकारी दी गयी।भारी संख्या में महिला व पुरूष किसानों ने इस मेला में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *