
अमर शहीद अशफाक उल्ला खान जयंती के पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा कर याद किया गया
इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा प्रयागराज दरियाबाद यमुना तट मे दिनांक 21 अक्टूबर 2024 देश के महानायक हिंदुस्तान के मिट्टी के लाल अमर शहीद क्रांतिकारी योद्धा अशफाक उल्ला खान साहब की 124 वी जयंती के पूर्व संध्या पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर के कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा करके उनको याद किया गया l
कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया lकार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद हन्जला उर्फ़ सद्दाम हुसैन ने किया श्रद्धांजलि सभा में हन्ज़ला ने कहा कि शाहजहांपुर के मिट्टी के लाल देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी ऐसे क्रांतिकारी को देश के मिट्टी के लाल को शत-शत नमन करते है !माल्यार्पण करने में मुख्य रूप से परशुराम चौहान, कृष्ण गोपाल,सैयद अब्बास हुसैन, राजकुमार यादव , मोहम्मद रिजवान,नजफ फातिमा. माहिर यादव,ईशु यादव ,मौ अज्जम अंसारी, मोहम्मद जुबैर,मोहम्मद नासिर,मोबीन यूनुस.मौजूद रहेl
रिपोर्ट शाहनूर आलम



