उत्तर प्रदेशएजुकेशनफतेहपुर

किसान की बेटी सावनी ने रचा इतिहास, वहीं रावेंद्र यादव बने टॉपर

सहयोगी दिनेश विश्वकर्मा के साथ रोहित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्टट

थरियांव,फतेहपुर।एक तरफ जहां नंबरों की होड़ में छात्र छात्राएं पिसते जा रहे हैं। घर परिवार अपने बच्चों के लिए तमाम सुख सुविधाएं संसाधन जुटा रहे हैं ताकि बच्चे अच्छे नंबर पा कर उनका नाम रोशन कर सकें। ऐसी ही एक बच्ची की हम बात कर रहें हैं जिन्होंने अपने माता पिता की मेहनत को जाया नहीं होने दिया। भानुमति छोटे लाल इण्टर कालेज थरियांव में भी उत्साह का माहौल रहा। जहांरावेंद्र यादव जहानपुर चक कोर्रा सादात ने 89.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। अंजू देवी और राकेश सिंह ने अपने बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। वहीं ज्योति देवी व सुरेश चंद्र की बड़ी पुत्री सावनी श्रीवास्तव निवासी चक कोर्रा सादात ने जब हाईस्कूल परीक्षा में अपने विद्यालय में दूसरा स्थान 89% के साथ प्राप्त किया तो विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों समेत रिश्तेदारों के बंधाई आने लगीं।वहीं माता पिता के खुशी के आंसु बहने लगे। सावनी के पिता खेती करके बेटी को पढ़ा लिखा कर ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं, उन्होंने बताया ये मेरी बेटी की सफलता की पहली उड़ान हैं। वहीं मेघावी छात्रा सावनी ने बताया की उसका सपना आई ए एस परीक्षा पास कर देश की सेवा करना व अपने माता पिता का नाम रोशन करना हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों से मिली अच्छी शिक्षा व माता पिता के विश्वास को दिया। उनका कहना है अगर कोई काम मन लगा कर मेहनत से नियमित किया जाय तो सफलता निश्चित मिलती है। वह अपने छोटे भाई को भी अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *