उत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजसेवा

शव सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराएगा बालाजी सेवा न्यास

सहयोगी दिनेश के साथ अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर।नगर के समाजसेवी संगठन श्री बालाजी सेवा न्यास ने मानवता की सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। संस्था अब निःशुल्क शव फ्रीजर बॉक्स सेवा शुरू करने जा रही है।मुगल रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि बिंदकी नगर में नगर पालिका द्वारा शव रखने के लिए डीप फ्रीजर बॉक्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अंतिम संस्कार में देरी होने पर परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट अब निधन के बाद अंतिम संस्कार में विलंब होने की स्थिति में शव को सुरक्षित रखने के लिए निःशुल्क डीप फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराएगा।इसके साथ ही निधन की सूचना मिलने पर जरूरतमंद परिवार को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और असहाय परिवारों में शोक के समय आवश्यकता पड़ने पर अंतिम संस्कार का पूरा खर्च भी ट्रस्ट वहन करेगा।अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने बताया कि इन सेवाओं के साथ ही संगठन में युवा और महिला दो नई विंग भी बनाई जाएंगी।इस अवसर पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अनूप गुप्ता, अनूप अग्रवाल, रामजी गुप्ता, संजय अग्रवाल, विमलेश कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, शरद, अंशुल गुप्ता, सुंदरम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *