उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य का फतेहपुर में हुआ भव्य स्वागत, 2027 के चुनाव की तैयारियों का दिया संदेश

कैमरामैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मिलन हार्डवेयर के समीप राममिलन शिवहरे और अमित शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से हुआ। इसके उपरांत, दक्षिण मंडल के राधानगर में मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया गया।
​मुख्य समारोह सागर कॉन्वेंट स्कूल परिसर में अशोक मौर्य एवं उमेश मौर्य के नेतृत्व में आयोजित हुआ। यहाँ विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से जी-जान से जुट जाएँ। साथ ही, उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
​इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
​समारोह में मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, अशोक मौर्य, उमेश मौर्य, जिला महामंत्री सुशीला मौर्य, अपर्णा गौतम, अभिषेक श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, संतोष मौर्य, लकी द्विवेदी, जितेंद्र सिंह पप्पू, घनश्याम पाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *