उत्तर प्रदेशफतेहपुर

सह संपादक को मातृ शोक, पत्रकारों व समाजसेवियों ने दी अंतिम विदाई

फतेहपुर।वन फोर्थ न्यूज के सह संपादक मोहम्मद रईस रहमानी की 66 वर्षीय मां का इंतकाल 6 अक्टूबर को उनके निजी निवास में हो गया। जिनको बहुआ के छीपा कब्रिस्तान में नमाज जोहर सुपुर्दे खाक किया गया। उनके निधन की खबर सुनकर तमाम समाजसेवी व पत्रकार साथियों ने मृतक के परिवार को ढांढ़स बांधते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मोहम्मद रईस रहमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी मां जेबुननिशा पत्नी अब्दुल अजीज का लंबी बीमारी के बाद बहुआ कस्बे के कृष्णा नगर पश्चिमी के निजी निवास में सुबह इंतकाल हो गया। वह अपने पीछे चार पुत्र तीन पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वहीं उनकी मगफिरत की दुवाएं की गई।
इस मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष ग़यास अहमद शेरवानी ,फतेहपुर जिलाध्यक्ष मो0 समीर, वन फोर्थ न्यूज के प्रधान सम्पादक मो0 रशीद , प्रबंध सम्पादक अमित कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम समाजसेवी व पत्रकार साथी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *