उत्तर प्रदेशफतेहपुरसमाजसेवा

​भीषण गर्मी में जवानों का संबल बने डॉक्टर अनुराग बांटी गई लू से बचाव की दवा


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर | 24 अप्रैल, 2026 ​भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती और ‘द होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के तत्वावधान में एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजक व रेडक्रास सोसाइटी उ.प्र. के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने शहर के विभिन्न चौराहों पर मुस्तैद होमगार्ड्स, पीआरडी और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को लू (हीटवेव) से बचाव की होमियोपैथिक औषधि वितरित की।​डॉ. अनुराग ने वर्मा तिराहा, अटल चौराहा, कलेक्ट्रेट और पटेलनगर समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थलों पर जाकर ऑन-ड्यूटी जवानों को दवा प्रदान की। उन्होंने जवानों को परामर्श देते हुए कहा कि— “कड़क धूप में खाली पेट न निकलें और तरल पदार्थों का अधिकतम सेवन करें।”
​जवानों ने इस सेवा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें प्रतिवर्ष डॉ. अनुराग की इस सुरक्षात्मक दवा का इंतजार रहता है। इस अवसर पर सुरेश श्रीवास्तव और अभिनव श्रीवास्तव भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *