
Uncategorized
कलम और कानून के सिपाहियों में हुई वर्तमान हालातों पर चर्चा
सम्पादक मो रशीद और हाई कोर्ट के सीनियर वकीलों में हुआ वर्तमान हालातों मे चर्चा
प्रयागराज संवाददाता प्रयागराज।गत दिवस वन फोर्थ समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक मो0 रशीद इलाहाबाद हाईकोर्ट अपने निजी कार्य से गए थे ।वहां सीनियर एडवोकेट मो0 मोनिस खान व उनके साथियों से विस्तार रूप से वार्तालाप हुई । इस वार्तालाप में भ्रष्टाचार, जातिवाद, पंचायतराज, माफियाराज के बारे में चर्चा हुई कि किस तरह एक आम आदमी तरह तरह की समस्याओं से जूझ रहा है और इनसे छुटकारा चाहता है।वहीं सीनियर एडवोकेट मो0 मोनिस ने कहा कि देश में न्याय पालिका है, हमारे देश का संविधान है ,आप न्याय पालिका में विश्वास कर के आए , आपको न्याय जरूर मिलेगा। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। मै और मेरी पूरी टीम हमेशा सच के साथ खड़ी रहती है। जय हिंद।



