Uncategorized

मलवा ब्लाक के लक्ष्मणपुर में एकदिवसीय जैविक मेला व प्रदर्शनी आयोजित

ईश एग्रीटेक ने आयोजित किया जैविक मेला व प्रदर्शनी

फतेहपुर।नमामि गंगे योजनान्तर्गत जैविक मेला कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग फतेहपुर के सौजन्य से सहझयोगी संस्था ईश एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड इंदौर मध्य प्रदेश द्वारा विकासखण्ड मलवा के लक्ष्मणपुर गांव में एकदिवसीय जैविक मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।मेला प्रांगण में भृगु आर्गेनिक अभयपुर द्वारा नमामि गंगे योजना के तहत किसानों के अन्न,दाल,सब्जियों,फूलों,फलों सहित जैविक खाद,बीज और कीटनाशक बनाने की तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।किसानों के उत्पादों व कृषि विभाग,ॠषि फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड भिटौरा,करचलपुर,कृपालपुर फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड देवमई, के स्टाल लगाए गये। मृदा परीक्षण अधिकारी डाक्टर प्रेमादान पाल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार व गोबर का खेती मे प्रयोग,गहरी जुताई व हरी खाद के महत्व के बारे में बताते हुए गोबर की सही खाद बनाने की जानकारी दी।वहीं जैविक/प्राकृतिक के मास्टर ट्रेनर बीरेन्द्र कुमार यादव ने किसानों को संस्था के सदस्यों के साथ जीवामृत बनाने की विधि का सजीव प्रदर्शन किया।किसानों को कम लागत में बिषमुक्त व अधिक उत्पादन की जानकारी दी गयी।फेरोमेन ट्रेप का उपयोग बताया।प्राकृतिक खेती प्रशिक्षक रमाकांत त्रिपाठी ने जैविक कार्बन बढाने पर जोर दिया।बिषमुक्त उत्पादन व जीवामृत बनाने पर जोर दिया।उन्होने देशी गाय के खेती मे महत्व के बारे में बताया। अमित कुमार ने औषधीय व सगन्ध खेती में कैमोमाइल,अश्वगंधा,कालमेघ,भूमिआवला ,फूलों की खेती में गेंदा,गुलाब,रजनीगंधा,ग्लेडियोडस व वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर जैविक खेती में अच्छा लाभ पाने की जानकारी दी।डा शिवमंगल सिंह ने नीम आधारित खेती व बिषमुक्त अनाज भण्डारण की जानकारी दी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।क्यू मार्कस् सर्टिफिकेशन से रितुराज ने किसानों को जैविक खेती में फसल प्रमाणीकरण की जानकारी देते हुए आय बढ़ाने पर जोर दिया।नमामि गंगे योजना के नोडल प्रभारी रवि कुमार पुढ़ीर ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओ,एफपीओ गठन व अन्य योजनाओ सहित जैविक खेती के लिए योजनाओ की जानकारी दी।वहीं बिंदकी से कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रवीण कुमार ने अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।आलोक गौड़ ने किसानों को जैविक खेती से जुड़ी जानकारी दी।इस मौके पर ईश एग्रीटेक के जितेन्द्र सिंह,ऋषि कुमार,आशीष कुमार,राहुल कुमार,अखिलेश कुमार,धीरज कुमार ने आयोजन को सफल बनाने का प्रयास किया।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल बहादुर चौहान,प्रगतिशील किसान शिवाकांत समेत भारी संख्या में महिला व पुरूष किसानों ने मेला में प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *