सीपीएस के विशाल प्रांगण में पावर ऑफ डांस का सफल आयोजन
विजेताओं को 27000 का नकद पुरस्कार
कार्यक्रम में मौजूद रहे तमाम राजनीतिक व सामाज सेवी चेहरें
फतेहपुर: चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विशाल प्रांगण में पावर ऑफ डांस का आयोजन किया गया।जिसका सफल आयोजन स्क्रीन प्ले डांस स्टूडियो के संचालक यश डी और द अर्बन माही डांस स्टूडियो के संचालक महेंद्र वर्मा ने किया । जिसमें देश के कोने-कोने से कलाकार आए और अपना हुनर दिखाया।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, तेलियानी ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिवेदी, भाजपा अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष अभिजीत भारती , भाजपा अनुसूचित जाति जिला मंत्री प्रदीप कुमार , जन शक्ति वाहिनी की तरफ से सोनिका महरोत्रा धवन ,सीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजर संजय श्रीवास्तव, सीपीएस फतेहपुर की प्रधानाचार्य डॉक्टर पद्मलयदास चौधरी , हेड मिस्ट्रेस रीना शुक्ला , सीपीएस यूपी बोर्ड के प्रधानाचार्य आशु जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में अमित राही, आशीष चौधरी , सुभम , एस एम जैकर, JC म्यूजिक, राजा भास्कर , राहुल बाजपेई , अखिल तिवारी , प्राची मौर्या, आरजू इकरम ,अखिल त्रिपाठी , मो० अमजद खान , मयंक भास्कर , आशुतोष , वैभव , सानिया , सोनम , दिव्यांशी का विशेष योगदान रहा।इस शो को जज करने के लिए मुंबई से डांस प्लस प्रो से नाम कमाने वाले प्रसिद्ध डांसर आमिर आलम आए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। विजेताओं को 27000 का नकद पुरस्कार दिया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम को स्पॉन्सर सिटी स्टाइल , GP फर्नीचर, मेकओवर , बालाजी कैटर्स, द अर्बन माही , पांडे दूल्हा घर , GD medstar मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने किया।सीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कलाकारों और अतिथियों के सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं।इस आयोजन के माध्यम से सीपीएस ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।



