Uncategorized

मोहम्मद समीर बने ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस फतेहपुर के अध्यक्ष

कैमरामैन शहनूर आलम के साथ रोहित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर।ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस की एक बैठक तेलियानी ब्लॉक के ग्राम बक़ंधा जनपद फतेहपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद उस्मान ने की व संचालन मोहम्मद शहनवाज ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गयास अहमद शेरवानी प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष व आशिक अली प्रयागराज मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे। वहीं मोहम्मद समीर को फतेहपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मण्डल अध्यक्ष गयास अहमद शेरवानी ने कहा कि अब अपनी आल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी कई राज्यों में चुनाव लड़ चुकी है और आगे भी जनता के हित में काम करती रहेगी। वही प्रयागराज मण्डल महामंत्री ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर को बंधाई देते हुए कार्य करने का आह्वाहन किया। वहीं जिलाध्यक्ष मोहम्मद समीर को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हसनैन, साहिल, मोहम्मद साहिल, हसनैन रजा, तुफैल, वारिस, मोहम्मद सलीम व पूर्व समस्त प्रत्याशी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *