
सरस्वती बाल मंदिर में मेधावियों का सम्मान,विजेंद्र प्रताप सिंह बने स्कूल टॉपर
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर। रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा के साथ ही भव्य ‘मेधावी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।परीक्षा परिणामों में विजेंद्र प्रताप सिंह (कक्षा 7A) ने 99.56\% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया। वहीं, प्रतिभा सिंह (9 B3) 99.08\% अंकों के साथ द्वितीय और आयुषी वर्मा 99\% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। समारोह में कुल 105 मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही, बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक 215 अभिभावकों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धेश्वर धाम के महंत बाल चैतन्य ब्रह्मचारी जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अनु श्रीवास्तव एवं RSS विभाग प्रचारक शिव शंकर जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ताb अरुण कुमार मिश्रा, आशीष मिश्रा और पुष्पराज पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ सुसंस्कारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी सत्र से विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर जैसे आधुनिक संसाधनों से लैस कर ‘उत्कृष्टतम शिक्षा’ प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवबाबू जी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



