
फतेहपुर के महापुरूषों को याद करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को आड़े हाॅथो लिया
कैमरा मैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फतेहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के वीर क्रांतिकारियों, बलिदानियों और पत्रकार पुरोधाओं को याद किया। उन्होंने राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी और निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का उल्लेख करते हुए कहा कि फतेहपुर की धरती ने देश को महान क्रांतिकारी और राष्ट्रभक्त दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय फतेहपुर को आकांक्षी जनपद और प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में गिना जाता था। यहां सड़क, बिजली और मेडिकल कॉलेज जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के एक ओर गंगा और दूसरी ओर यमुना हैं, दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र हैं, लेकिन पहले यहां औद्योगिक निवेश नहीं आता था।‘चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में जब कोई नौकरी निकलती थी तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। आज जब वह प्रदेश के युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करते हैं तो उनमें फतेहपुर के नौजवान भी दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर के युवाओं को नियुक्ति पत्र पाते देखकर उन्हें गर्व होता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर की धरती पर पहले क्रांतिकारी पैदा होते थे। निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर कानपुर का मेडिकल कॉलेज बना, लेकिन फतेहपुर लंबे समय तक मेडिकल कॉलेज से वंचित रहा। अब जिले में बलिदानियों और महापुरुषों के नाम पर विकास कार्य हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज केवल सदर और अयाह – शाह के विकास कार्यो का दिन है अगर विक्रम सिंह को सदर विधान सभा से जिताकर फतेहपुर वासी भेजते तो कुछ और भी हो सकता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहपुर में एफपीओ अच्छा काम कर रहे हैं और किसानों के जैविक उत्पादों को बाजार मिल रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह के खेतों के उत्पादों का भी जिक्र करते हुए कहा कि फतेहपुर के किसानों के उत्पाद अब लोगों तक पहुंच रहे हैं।माफिया मिट्टी में मिलेंगे, कोई रोक नहीं पाएगा।कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि माफिया मिट्टी में मिलेंगे, उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा।



