
जाजमऊ पुल के नीचे गंगा में मिली मृत डाल्फिन
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
गंगा पुल के नीचे शुक्रवार रात एक मृत डाल्फिन उतराती मिली। पुलिस-ने उसे बाहर निकलवाया। इसकी लंबाई 10 फीट और वजन 350 किलो के आसपास होने का अनुमान है। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे ले लिया।जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रात आठ बजे सूचना मिली कि जाजमऊ गंगा पुल के नीचे एक बड़ी मछली कहीं से बहकर आ गई है, वह मृत है। पुलिस ने उसे नाविकों की मदद से निकलवाया। बताया गया कि यह डाल्फिन मछली जाजमऊ में गंगा किनारे मृत मिली डाल्फिन मछली है जो बहकर यहां आ पहुंची थी। यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि मौत की क्या वजह रही।गंगा में डाल्फिन पाई जाती है। इसे गंगा डाल्फिन या गंगेटिक डाल्फिन कहा जाता है । यह मीठे पानी में पाई जाने वाली प्रजाति है। प्रदेश में गंगा के अतिरिक्त यमुना, चंबल, घाघरा आदि नदियों में भी पाई गई है। एक अनुमान के अनुसार प्रदेश डाल्फिन की संख्या लगभग दो हजार है। गंगा डाल्फिन की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।नवेद इकराम, क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया है कि गंगा में प्रदूषण के कारण इसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी के अनुसार वन विभाग के रेंजर राकेश पांडेय कोडाल्फिन सौंप दी गई। उन्होंने बताया कि लग रहा है कि मछली की मौत दो-तीन दिन पहले हुई है।



