Uncategorized

जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने किया संगठन के कार्यालय का शुभारम्भ

आगरा मण्डल के दौरे पर संगठन निर्माण को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ निकले जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान जनसेवक ने पहले दिन मथुरा जिला प्रभारी बनाने के उपरान्त दूसरे दिन की शुरुआत वृन्दावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करते हुए लिया प्रभू जी का आशीर्वाद और उनके परिक्रमा मार्ग में ही स्थित स्थान में जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश संगठन के कार्यालय का किया शुभारंभ।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं कथा वाचक डा० उमाकान्त शुक्ल महराज जी को वृंदावन धाम का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी दी कि फरवरी माह तक व्यापारी सम्मेलन कराकर 51 सदस्यीय पदाधिकारियों की नगर कमेटी को प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में कराएं जिससे सम्पूर्ण वृंदावन धाम के वार्डों तक संगठन पहुंच सके और व्यापारियों के व्यापार में आने वाली समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके निराकरण के प्रयास किए जा सकें।कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान ने कहा कि आज संगठन का पहला कार्यालय का शुभारंभ हमने कान्हा जी के इस पवित्र भूमि से करके अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है अब उत्तर प्रदेश के हर जिलों व नगरों में संगठन की कमेटियों के साथ ही जगह-जगह कार्यालय खोले जाएंगे जिससे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जा सके संगठन का उद्देश्य हर कीमत पर सिर्फ और सिर्फ व्यापारी सेवा है साथ ही जनहित के लिए भी संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा।आज के कार्यक्रम में डा० उमाकान्त शुक्ल महराज जी, सीताराम, श्रीराम शुक्ला,आयुष प्रताप सिंह, सतीश पंडित, अशोक कुमार अग्रवाल,महेश शर्मा, विष्णु शर्मा, एवं ब्रम्हानंद आश्रम के महन्त चेतनानंद महराज जी सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

विशेष संवाददाता की खास रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *