
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा पुलिस लाइन्स चिकित्सालय फ़तेहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित
कैमरा मैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर व जिला अस्पताल में रक्त की कमी के कारण इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फ़तेहपुर व पुलिस लाइन्स के संयोजकत्व एवं चेयरमैन फ़तेहपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स चिकित्सालय फ़तेहपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ यू बी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी,डॉ प्रभाकांत सिंह रहे।शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को डॉ अनुराग व उपस्थित सदस्यों द्वारा बैज अलंकृत कर मोतियों की माला व जय श्री राम पटका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।कुल 10 रक्तदान हुए व 25 लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया।रक्तदानियों में आरआई राजेश कुमार सिंह,सुनीता सिंह,सुनील, अनुराग सिंह,राहुल सिंह,अभय कुमार यादव,पवन कुमार,रावेंद्र तोमर,मुरलीधर यादव,देवेंद्र प्रताप सिंह ने मानवता के हितार्थ रक्तदान किया।सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।डॉ अनुराग द्वारा सभी रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रेडक्रॉस परिवार से कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य कुमार,प्रबंध समिति सदस्य उमेश कुमार श्रीवास्तव व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ डी के वर्मा,डॉ अरविंद यादव,अशोक शुक्ल,बृजकिशोर,अखिलेश,विनोद कुमार,अजय कुमार उपस्थित रहे।



