उत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजनेसराष्ट्रीय

आदर्श व्यापार मंडल ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा, जिला व नगर कमेटी का गठन


कैमरा मैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फ़तेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत (गर्ग गुट) की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को देवीगंज स्थित गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष हार्दिक गुप्ता के कार्यालय में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष अभिनव यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और व्यापारिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना था।​बैठक के दौरान संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए महिला जिला एवं नगर कमेटी का विधिवत गठन किया गया। इसमें शालिनी गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष और रागिनी सिंह को महिला नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराकर सम्मानित किया गया और समाज व व्यापार में महिलाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संरक्षक मनीषा गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी और प्रदेश पदाधिकारी मनीष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। वहीं, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने नवनियुक्त महिला अध्यक्षों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए संगठन में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया. बैठक के अंत में सानू गुप्ता, गुड़िया तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, पुष्पा विश्वकर्मा, किशन त्रिपाठी और अमित सोनी सहित भारी संख्या में मौजूद व्यापारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर व्यापारी हितों की रक्षा करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *