Uncategorized

जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन के अजय सिंह रायबरेली के जिलाप्रभारी बने

ब्यूरो रिपोर्ट

अजय सिंह पुत्र श्री दुर्गा बक्श सिंह रायबरेली को एक मनोनयन पत्र प्रेषित करते हुए रायबरेली के जिलाप्रभारी पद पर ठाकुर चन्दन सिंह चौहान जनसेवक उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत किया।पत्र मे उनसे कहा गया कि जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन में निष्ठा,लगन एवं विश्वासपूर्वक किए जा रहे कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए आपको जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन में जिला ईकाई की रायबरेली जिले का “जिलाध्यक्ष” के पद पर मनोनीत किया जाता है। एवं आपसे अपेक्षा की जाती है कि एक माह के अन्दर अपनी 21 सदस्यीय जिला कमेटी को सूचीबद्ध करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित करके मंच के माध्यम से प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा कमेटी की घोषणा करवांये एवं जिले के समस्त नगरों एवं कस्बों के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटियों का निर्माण करते हुए समस्त जनपद में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएं। तत्पश्चात आपके द्वारा किए गये कार्यों की समीक्षा 3 माह बाद की जाएगी। अपेक्षा की जाती है कि व्यापारीहित, जनहित, राष्ट्र की सुरक्षा, बेरोजगारी,समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए, व व्यापारियों एवं जनहित के लिए किये जाने वाले आन्दोलनों व कार्यक्रमों को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ज़िले के ग्रामीण व नगरों में सहयोग करेंगे। साथ ही संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए एवं प्रदेश कमेटी के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।

         भवदीय 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *