Uncategorized

फ़ज़लुर्रहमान इंग्लिश स्कूल में बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी व विदाई समारोह आयोजित

कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ शाहबाज की रिपोर्ट

फतेहपुर ।फ़ज़लुर्रहमान इंग्लिश स्कूल, मसवानी में बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।बाल मेले में बच्चों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में रोबोट, चंद्रयान, सैटेलाइट, सौर ऊर्जा, जल शोधन संयंत्र, सौर मंडल जैसे मॉडल दर्शकों को खूब पसंद आए। विदाई समारोह में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *