उत्तर प्रदेशकृषिफतेहपुर

जिलाधिकारी की मौजूदगी में हुई क्रॉप कटिंग, गेहूं की पैदावार का लिया जायजा


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर | ​जनपद में रबी की फसल की कटाई के साथ ही उपज के सटीक आकलन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने तहसील सदर के ब्लॉक तेलियानी अंतर्गत ग्राम कासिमपुर बीबीहाट में स्वयं पहुंचकर अपनी देखरेख में गेहूं की क्रॉप कटिंग संपन्न कराई।
​जिलाधिकारी ने दो अलग-अलग खेतों में 43.3–43.3 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फसल कटवाई, जिसके परिणाम उत्साहजनक रहे।​गाटा संख्या 43 (कृषक शिवबरन सिंह): कुल 32.8 किग्रा गेहूं प्राप्त हुआ।गाटा संख्या 330 (कृषक गोरेलाल): कुल 34.5 किग्रा गेहूं की उपज मिली।सांख्यिकीय गणना के आधार पर क्षेत्र में गेहूं की औसत पैदावार 32.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है।​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मोबाइल एप पर उपज के आंकड़ों की फीडिंग समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि फसल बीमा और अन्य योजनाओं का लाभ कृषकों को मिल सके।​इस अवसर पर तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व लेखपाल, ग्राम प्रधान तथा स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *