
चिकनपॉक्स बचाव महाभियान के तहत 325 बच्चों को वितरित की गई होम्योपैथिक दवा
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर, जनपद के कुसुम्भी क्षेत्र में आज संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु एक विशेष ‘चिकनपॉक्स बचाव महाभियान’ चलाया गया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, और द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) के तत्वावधान में डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित हुआ।अभियान का नेतृत्व रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य व आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने पी.एम. श्री कम्पोजिट विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के कुल 325 बच्चों को संक्रमण से बचाव की होम्योपैथिक औषधि वितरित कीबच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. अनुराग ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिमारियों से बचने के लिए विद्यालय और घर में साफ-सफाई अनिवार्य है। भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जीवन का हिस्सा होना चाहिए।इस अवसर पर आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, इंचार्ज प्रधानाचार्य पूजा सेंगर सहित शिवम, कुलदीप और रमेश जैसे सहयोगी उपस्थित रहे। यह पहल क्षेत्र में वायरल संक्रमण को रोकने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।



