
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद से लेकर फतेहपुर सदर तक ऐतिहासिक स्वागत किया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले, गगनचुंबी नारों और पुष्पवर्षा के बीच जिले की सीमा चिल्ली मोड़ पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।स्वागत का यह सिलसिला जहानाबाद नगर, बकेवर, खजुहा, बिंदकी, मलवां, अल्लीपुर और नऊवाबाग से होते हुए कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक चला। शहर के रामाडियन होटल में आयोजित मुख्य समारोह में वैभव द्विवेदी और पूर्व जिलाध्यक्ष आशिष मिश्रा ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा:”महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा, शुचिता और संवेदनशीलता के साथ निभाऊंगी। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरी असली ताकत है।”कार्यक्रम में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जयकुमार सिंह जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सहित पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, मनोज शुक्ला और संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन और व्यवस्था में पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह गौतम और वैभव द्विवेदी सहित अन्य युवा नेताओं की सक्रिय भूमिका रही।



