
शहीद दिवस पर डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
चलो फिर से आज नजारा याद कर ले शहीदे आजम की हर बात याद कर लें
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
भारत की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को आज ही के दिन यानी 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी जिसके बाद देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते-हंसते अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिए थे उनके द्वारा दिये गए बलिदान हेतु आज शहीद दिवस के मौके पर शाम 4 बजे लाल बहादुर शास्त्री चौक पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सभी विद्वतजनों ने सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया।उपस्थित सभी लोग भारतमाता की जय,भगतसिंह, राजगुरु,सुखदेव अमर रहे,जय हिंद,वंदे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक महेंद्र शुक्ल,कैप्टन लाल जी श्रीवास्तव,सलाहकार संजय श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य डॉ वकील अहमद सिद्दीकी, वेदप्रकाश गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव,प्रेमचंद मौर्य,रामप्रकाश मौर्य,गोरेलाल लोधी,प्रीतेश श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव,प्रशांत पाटिल,अंगद सिंह चंदेल,विकास दीक्षित सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



