जैविक खेतीनमामि गंगेफतेहपुर

आर्गेनिक अनाज फल सब्जियाॅ सेहत के साथ किसान की बढ़ाएंगी आय: बीरेन्द्र यादव

हथगाम/फतेहपुर। सोमवार को गौरी गाॅव में नमामि गंगे योजनान्तर्गत द्वितीय वर्ष के जैविक मेले का आयोजन ग्रीनरी एग्रीबिजनेस प्राo. लिo. द्वारा किया गया।सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डाक्टर शिवमंगल सिंह ने नीम के प्रयोग कर जैविक कीटनाशक, जैविक खाद व अनाज भण्डारण का तरीका बताया।कृषि प्रशिक्षक रमाकांत तिवारी ने किसानों को गौ आधारित जैविक खेती की उपयोगी जानकारी दी।भारत सरकार से सेवानिवृत्त कृषि निदेशक ओ पी वर्मा ने फसल सुरक्षा कर कीट नियंत्रण की तरकीब बताई। औषधीय व सगन्ध खेती के बारे में कृषि सलाहकार व प्रगतिशील किसान,कृषि उद्यमी अमित कुमार ने किसानों को केचुआ खाद,जड़ी बूटियों की खेती ,फूलो की खेती और बाजार की जानकारी दी। एस एम एस खागा संभाग विनय कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री,किसान सम्मान निधि सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर बीरेन्द्र कुमार यादव ने किसानों को गृह वाटिका से बिषमुक्त खेती करने,फेरोमेन ट्रैप,फल मक्खी ट्रैप,ग्लू ट्रैप आदि को कम खर्च में तैयार कर उपयोग के तरीके बताए।उन्होंने किसानों को बिषमुक्त आहार उत्पादन से सेहत और अधिक कमाई का तरीका बताया। इस मौके पर क्लस्टर में अच्छी जैविक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।वहीं आलोक गौड़ व शिवसिंह सागर ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया। सहयोगी संस्था ग्रीनरी एग्रीबिजनेस प्राईवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश कुमार और समस्त टीम राहुल सिंह (सीनियर Executive), अनुपम चौहान, बृजेश सिंह,विकास कुमार, स्टॉल में बैठे हुए प्रगतिशील कृषकों व अन्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *