उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

फतेहपुर:बार चुनाव के लिए ‘सर्व समाज’ और ‘व्यवस्था परिवर्तन’ गुट ने कसी कमर, प्रत्याशियों का एलान


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर। जिले में डिस्टिक बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को दीवानी परिसर स्थित बार हॉल में सर्व समाज अधिवक्ता संगठन एवं व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में दोनों संगठनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
​गठबंधन की ओर से बाबू सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष पद और मोहम्मद शाहजहां एडवोकेट को महासचिव (मंत्री) पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। अन्य प्रमुख पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेतु शशिकान्त वर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार पासवान के नामों पर सर्वसम्मति बनी।
​घोषित उम्मीदवारों की सूची:
​अध्यक्ष: बाबू सिंह एडवोकेट
​महामंत्री (सचिव): मो. शाहजहां एडवोकेट
​वरिष्ठ उपाध्यक्ष: शशिकान्त वर्मा
​कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार पासवान
​उपाध्यक्ष: कृष्ण कुमार एवं देव नारायण तिवारी
​संयुक्त सचिव: प्रकाश सिंह लोधी, अंकित दीक्षित और बौद्ध प्रिय गौतम
​इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, वसीम अंसारी और वीरेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह गठबंधन बार की व्यवस्थाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *