
Uncategorized
गैस एजेंसी का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ मंझनपुर स्थित कमला एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों की जांच की।निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के रख-रखाव,सुरक्षा व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली का अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।



