Uncategorized

आयोध्या जा रही सीताराम संकीर्तन यात्रा का जनपद में भव्य स्वागत हुआ

जनपद आगमन पर गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल ने पदयात्रियों का पटका पहनाकर किया स्वागत
श्री बांके बिहारी मंदिर में आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के साथ पदाधिकारियों ने की पुष्प वर्षा 

फतेहपुर। सीताराम संकीर्तन के 16 वर्ष पूर्ण होने पर चित्रकूट बांदा संकट मोचन से पदयात्रा अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। पद यात्रा नंदकिशोर तिवारी उर्फ भोले जी महाराज के नेतृत्व में 6 दिसंबर को यात्रा प्रारंभ हुई जिसका आज जनपद फतेहपुर में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल के नेतृत्व में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे नंदकिशोर तिवारी उर्फ भोले जी महाराज एवं पदयात्रियों का स्वागत किया । उधर श्री बांके बिहारी मंदिर में आदर्श व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करके किया गया । श्री बांके बिहारी मंदिर में यात्रा में रखे कलश में मां मंदाकिनी का जल का पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई साथ मे भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।इस मौके पर मुख्य रूप से- आदर्श व्यापार मंडल के कालीशंकर श्रीवास्तव नीरज द्विवेदी, गंगा बचाव सेवा समिति के वीरेंद्र साहू, मनोज सोनी, कामता सिंह आसाराम, शिवकुमार रामेश्वर गुप्ता ,अवधेश सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *