Uncategorized

हज़रत शहीद बाबा का पन्द्रहवा सलाना उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया गया

उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के ग्राम तपनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत शहीद बाबा का सा‌‌‌‌लाना उर्स बड़े धूमधाम से मनाया गया।बाद नमाज फजिर कुरान ख्वानी हुई।बाद नमाज ईशा जलसे का आयोजन किया गया। उर्स में लंगर खाने का इंतजाम भी किया गया। जलसे में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों से आए हुए लोगों ने हजरत के आस्ताने पर हाजिरी देकर दुआएँ मागी। जलसे में उलमा एकराम व शायर हजरात ने तकरीर व नातिया कलाम पेश कर अकीदतमंदो की रूह को तरोताजा कर दिया। वही हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती समाइ रजा खान हस्मती (पीलीभीत), मुफ्ती नकीबुर्रहमान हस्मती(कानपुर) ने कुरान हदीस की रोशनी में तकरीर लोगों को मजहब ए इस्लाम की खूबियां बताई। वही गुलाम मुसाहिद रजा बांदा, मोहम्मद अलीम रजा कानपुर, कारी इस्हाक रजा कर्बी,हाफिज इमरान रजा कानपुर ने नाते पाक व मनकवद पेश कर जलसे में चार चांद लगा दिया। जलसे की निजामत ताहिर तमजीद रजा रीवां ने की। उनकी निजामत का अंदाज देखकर झूम झूम कर जरुर पढ़ते रहे। उर्स को सम्पन्न कराने में कमेटी अध्यक्ष गुलफाम खान हस्मती, उपाध्यक्ष इरफान खान हस्मती, कोषाध्यक्ष इम्तयाज बाबा, सचिव नसीम अंसारी, उपसचिव इकबाल खान, सदस्य इस्माइल खान, महबूब हसन, सरताज खान , इम्तयाज खान, इमरान खान, जमील अहमद, खालिक रजा, शकील अहमद आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *