
विश्व कैंसर दिवस पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने विरोध प्रदर्शन किया
विरोध प्रदर्शन किया गया जनपद प्रयागराज में
प्रयागराज मे आज विश्व कैंसर दिवस पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति ने मांग किया कि पूरे भारत में तंबाकू और नशीली पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया जाए
प्रयागराज दिनांक 4 फरवरी /2/2025 मीरापुर हर्षवर्धन नगर जनपद प्रयागराज मे तंबाकू एवं सिगरेट एवं नशीली पदार्थों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया
इलाहाबाद जन कल्याण समिति के सचिव परशुराम चौहान जी ने कहा कि अगर तंबाकू भारत में बंद ना किया गया तो जनपद प्रयागराज में एक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन होगा. इलाहाबाद जनकल्याण समिति के सदस्य पूरे उत्तर प्रदेश में मौजूद है और इलाहाबाद जन कल्याण समिति इसके लिए कई सालों से मांग कर रही है कि तंबाकू पर प्रतिबंध लगाया जाए इलाहाबाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हन्जला ने की कहा हर साल 4 फरवरी को पूरी दुनिया में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह दिन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके बारे में जानकारी फैलाने और इस बीमारी से लड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को मजबूत करने का एक खास मौका देता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौअज्जम अंसारी. जुबैर अहमद,यूनुस रियाज,मोहम्मद रिजवान,अजय यादव, सुनील प्रजापति, मोहम्मद नासिर, राजकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे



