Uncategorized

मीट दुकानदारों ने भुखमरी से बचने के लिए डीएम फतेहपुर को दिया ज्ञापन

फतेहपुर। सावन के महीने में मीट कारोबारियों को फतेहपुर पुलिस द्वारा किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे इसलिए दुकानों के संचालन को न करने देने से शहर के विभिन्न हिस्सों के मीट कारोबारियों ने मोहम्मद आसिफ एडवोकेट के नेतृत्व में डीएम फतेहपुर से मिलकर मीट दुकानदारों के लिए जारी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि लाला बाजार, छोटी बाजार, कजियाना, बिंदकी बस अड्डा, खेलदार, सैय्यदवाड़ा व शहर के विभिन्न हिस्सों में चिकन, मटन, मछली व बड़े गोस्त की दुकानें जिनका लाइसेंस भी जारी किया गया है। यही दुकाने रोजी रोटी का एकमात्र साधन है। पुलिस सावन का महीना बता कर पूरे महीने दुकानें नही खोलने दे रही न ही कोई लिखित आदेश दिखाती है । दुकानदारों का कहना है इस संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए कि ऐसा करने के लिए मजबूर करना व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन है मगर स्थानीय पुलिस ऐसा कर रही है । अतः उचित कार्यवाही करके दुकानदारो को दुकान बंद रहने से होने वाली भुखमरी से बचाए। इस मौके पर शमसाद, शहनवाज, नवाब, मोहम्मद आरिफ अंसारी, निसार आदि मीट दुकानदार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *