Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष से मिला पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल

  • आयोजन समिति ने 22 जनवरी की दी जानकारी, मांगी अनुमति

कैमरामैन शहनूर के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट फतेहपुर। छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह प्रबंधक महात्मा गांधी महाविद्यालय से मिला । पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजन समिति के बुद्धराज धाकडी, शैलेंद्र शरन सिंपल, विवेक श्रीवास्तव, दिलीप पटेल,दिनेश शर्मा, एहसान अहमद प्रदीप साहू सहित प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत पहुँचकर जिला पंचायत अध्यक्ष/ प्रबन्धक महात्मा गांधी महाविद्यालय के अभय प्रताप सिंह से मुलाकात की और आगामी 22 जनवरी को आयोजित पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महाविद्यालय परिसर के लिए अनुमति पत्र सौंपा। महात्मा गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक अभय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अनुमति देते हुए कहा कि एक मंच में पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों के सम्मान कार्यक्रम की पहल अच्छी है। कार्यक्रम में एक दूसरे मिलने का मौका भी मिलेगा ।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *