
उत्तर प्रदेशकानपुरसमाजसेवा
पत्रकार और भाजपा नेता की मुलाकात में हुई साम्प्रदायिक सौहाद्र बनाए रखने की चर्चा
भाजपा नेता संग शाहनूर आलम ने साझा की जनसमस्याओं पर मीडिया और राजनीति की भूमिका
कानपुर से कैमरामैन शाहनूर आलम के साथ विशेष रिपोर्ट
कानपुर।वन फोर्थ न्यूज कैमरा मैन शाहनूर आलम ने कानपुर में भाजपा नेता गौरव तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर शाहनूर आलम ने उन्हें स्मृति-चिन्ह, पौधा एवं सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया।मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा मीडिया की रचनात्मक भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। गौरव तिवारी ने निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान दोनों ने समाजहित में निरंतर सहयोग और संवाद बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया।



