उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

भाजपा ने सम्मान अभियान 2026 के तहत डॉ. अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
​फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पीरनपुर स्थित बाल्मीकि पार्क में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के अंतर्गत एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने की।गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब को ज्ञान, संघर्ष और सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने वंचितों और शोषितों को अधिकार दिलाकर समाज में समानता की नींव रखी। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष (अनु. मोर्चा) गर्ग पुरी ने किया।​इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, कार्यक्रम संयोजक रिंकू पुरी, बाल्मीकि समाज के चौधरी भक्त दास, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसजीवन कोरी और पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अशोक तपस्वी, अनिल बाबा, विनोद गौतम और बाबू राम बाल्मीकि जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ पीयूष कुमार, आयुष पुरी और ऋतिक सिमोरिया जैसे सैकड़ों युवाओं ने बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *