
नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का जोरदार स्वागत, अधिवक्ता हितों की रक्षा का संकल्प
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद बाबू सिंह यादव का अधिवक्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया। गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के चैंबर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने श्री यादव को मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता अधिवक्ता हितों की रक्षा और बार की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य रूप से वसीम अंसारी, सुरेश सिंह यादव, बाबू लाल करुणाकर, रामपाल सिंह, माया गौतम, रणजीत मौर्य, श्रीराम पटेल, शाहजहां, कमर उद्दीन, विनोद यादव, बौद्ध प्रिय गौतम, शशिकांत वर्मा, बृजेश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी, वजाहत हुसैन, अविनाश, देवराम तिवारी, वीरेंद्र पाल, रकिया अयूब रूही, गुलफाम, ज़ैद, यासीन, रुखसार, अल्फिशा, भीम, अभिषेक, गोलू और आयशा समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।



