उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती, सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे मुख्य अतिथि

कैमरामैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय फतेहपुर में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना उदा देवी पासी जी की जयंती अत्यंत गौरवपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना उदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद माननीय नरेश उत्तम पटेल ने वीरांगना उदा देवी के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “उदा देवी जी का नाम भारतीय इतिहास में साहस, देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण का अनुपम प्रतीक है।”
​सांसद ने उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1857 की क्रांति में उनके पति के शहीद होने के बाद, उन्होंने प्रतिशोध और देश की आजादी का संकल्प लिया। 16 नवंबर 1857 को सिकंदरा बाग की ऐतिहासिक लड़ाई में वे अकेले ही एक पेड़ पर चढ़ गईं और अपनी अचूक निशानेबाजी से 30 से अधिक ब्रिटिश सैनिकों को ढेर कर दिया। अंत में अंग्रेजों की जवाबी गोलीबारी में वे वीरगति को प्राप्त हुईं।
​जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष द्विवेदी, कमलेश वर्मा, हीरालाल साहू, अरुणेश पांडे, नागेंद्र यादव, आशीष नामदेव, नंदकिशोर पाल, डॉ. राम नरेश पटेल, नरेंद्र लोधी, सत्यम यादव, मो. शारिक, इमाम उल्ला, अजय कुमार, राम कृपाल, गोमती देवी, अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव, दशरथ, उदय यादव और राजा राम सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *