Uncategorized

श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट ने चंदियाना में सनातन एकता का दिया संदेश

फतेहपुर। जनपद में श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार के तत्वावधान में संचालित सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन शक्ति केंद्र श्री चित्रगुप्त जी मंदिर, शहर के चंदियाना में भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के विनीत श्रीवास्तव एवं हिमांशु श्रीवास्तव के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परिवार ट्रस्ट के संचालक संदीप श्रीवास्तव द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर उन्होंने विनीत श्रीवास्तव को भगवद्गीता की पवित्र पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की और उपस्थित सभी सनातनी बंधुओं के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। भक्ति भाव से ओत-प्रोत वातावरण में हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। सामूहिक पाठ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जाति-पाति की दीवारों को तोड़ते हुए सनातन समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया। “जय श्रीराम”, “हम हिंदू भाई-भाई” और “जाति-पाति की करो विदाई” जैसे गगनभेदी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप मुंह मीठा भी कराया गया। इस अवसर पर परिवार ट्रस्ट के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव एवं संजय सिंह, व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश सक्सेना, शक्ति केंद्र व्यवस्थापक अंशु, देवांस जन्मदिन प्रमुख आशीष पटेल सहित सनी श्रीवास्तव, ज्ञान श्रीवास्तव, अरविंद नारायण मिश्रा, प्रीतेश श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सचिन गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव अन्नू, विवेक श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, दीपक (सभासद, आवास विकास कॉलोनी) समेत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और सनातन मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हुए क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *