उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

सपा कार्यालय में मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती, सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे मुख्य अतिथि

कैमरामैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज सामाजिक क्रांति के अग्रदूत छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय सांसद नरेश उत्तम पटेल एवं जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात ‘सामाजिक न्याय और शाहू जी महाराज का योगदान’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
​संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने देश में सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने शोषितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की ऐतिहासिक व्यवस्था लागू की। उनका जीवन और विचार आज भी हमें समानता का समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं।​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, नगर पालिका चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्या, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, और प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह उपस्थित रहे।​इसके साथ ही कमलेश वर्मा, राम कृपाल सोनकर, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, अनिरुद्ध यादव, डॉ. राम नरेश पटेल, जगनायक सचान, फौजी धर्मपाल पटेल, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, रईस अहमद, गार्गीदिन बाजपेई, सुनील उमराव, नंद किशोर पाल, कपिल यादव, नागेंद्र यादव, डीजी कुशवाहा, शैलेंद्र मिश्रा राजू, राम बाबू यादव, अंकित वर्मा, धीरेंद्र मौर्य, कामता पटेल, राम प्रताप पटेल, पुनीत सिंह और शमशेर सिंह सेंगर सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *