
मुस्लिम इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान: जल संरक्षण और सीपीआर प्रशिक्षण पर जोर कैमरा मैन शाहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर | 15 मई, मुस्लिम इंटर कॉलेज में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, और द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एक वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेडक्रास के प्रांतीय सदस्य एवं पर्यावरण प्रमुख डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया डॉ. अनुराग ने बच्चों को ‘वाटर बेल’ अपनाने, सड़कों पर पानी न बहाने और आरओ (RO) के व्यर्थ पानी को पुनः उपयोग करने की शपथ दिलाई। शिक्षकों को ‘जागरूकता पत्रक’ सौंपकर अभिभावकों तक संदेश पहुँचाने का आग्रह किया गया। पॉलीथिन मुक्त भविष्य के लिए ‘इकोब्रिक्स’ बनाने की विधि सिखाई गई स्थिति में जान बचाने हेतु बच्चों को सीपीआर (CPR) का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। बढ़ती गर्मी (हीटवेव) से बचाव के टिप्स दिए गए और 75 बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. रफीक अहमद, प्रेमचंद्र मौर्य, कमाल अहमद सिद्दीकी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।



