
बार्षिकोत्सव में बच्चों ने कार्यक्रमों से जनसमूह का मन मोह लिया
हथगाम । शनिवार को चौधरी जगरूप सिंह इण्टर कॉलेज एवम् सीएमएस. इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में CMS प्रांगण में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम गणेश वंदना, वेलकम डांस, सत्यम शिवम सुंदरम गीत, शिव तांडव आदि से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार द्वारा होनहार बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सिंह सेवानिवृत प्रधानाध्यापक ने किया ।मुख्य अतिथि रमेश सिंह सेवानिवृत्ति सहायक अध्यापक ,विशिष्ट अतिथि सौरभ अवस्थी, शिवशरण बंधु , डॉक्टर रईस रहमानी समाजसेवी द्वारा कक्षा ग्यारह(11 कक्षा)की छात्रा अंजुमन को प्रथम पुरस्कार दिलाया गया ।बछराज मौर्य , नाजिया शेख आदि लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किया ।चौधरी जगरूप सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य सत्येंद्र प्रकाश वर्मा एवं सी,एम,एस, इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य यश द्विवेदी ने विद्यालय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरुण कुमार रत्नाकर ने किया ।इस अवसर पर दुर्गा देवी, कविता सोनी ,जितेंद्र सिंह, चौहान, नरगिस जबीं , जितेंद्र द्विवेदी ,महेंद्र सिंह, सोनाली, आकाश, पवन, प्रेमलता आदि शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



