
जिलाधिकारी ने किया एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट
फतेहपुर, 27 मार्च 2026: महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने फीता काटकर एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का विधिवत उद्घाटन किया।वैसी बालिकाएं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं, वे इस टीके के लिए पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, जो बालिकाएं अगले 90 दिनों में 15 वर्ष की होने वाली हैं, उन्हें भी इस विशेष 3 माह के अभियान में कवर किया जाएगा।जनपद के लिए कुल 31,443 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष प्रयागराज मंडल से शुरुआती खेप प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस जानलेवा कैंसर से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं।इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजीव नयन गिरि, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



