उत्तर प्रदेशकृषिफतेहपुर

गेहूं की बायोफार्टिफाइड प्रजाति डी बी डब्ल्यू -371 के क्लस्टर प्रदर्शन पर भ्रमण

कैमरामैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव , फतेहपुर द्वारा आयोजित समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (सी एफ एल डी ) में कृषि वैज्ञानिक डाo जितेन्द्र सिंह, मौसम प्रेक्षक विवेक दुबे असोथर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिo असोथर के निदेशक, जयदेव सिंह के साथ गेहूं के प्रदर्शन खेतो में भ्रमण किया पाया गया कि अन्य प्रजातियों से प्रदर्शन प्रजाति डी बी डब्ल्यू- 371 में अधिक कल्ले और बाल की लंबाई एवं मोटाई अधिक है तथा एक समान फसल है उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है । इस प्रजाति में प्रोटीन एवं जिंक की मात्रा अधिक होने से पोषण हेतु लाभकारी है सुझाव दिया गया कि इसका बीज एफ पी ओ के माध्यम से अधिक कृषकों के बीच वितरित कर क्षेत्र विस्तार किया जाए । फसल में नैनो डी ए पी का प्रयोग किया गया है क्षेत्रीय किसान भाई प्रदर्शन प्लाट पर भ्रमण जरूर करे जयदेव सिंह ने बताया कि विभिन्न आयोजित गोष्ठी , एफ पी ओ बैठक में आने वाले कृषकों का भ्रमण कराया जाता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *