
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अभिषेक पाल, हर्ष मौर्या रहें प्रथम
रिपोर्ट मो रईस रहमानी
हथगाम।डिवाइन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी फतेहपुर व श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान हथगाम के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कालीचरण उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंभीपुर हथगाम में किया गया। जिसमें अभिषेक पाल कक्षा सात व हर्ष मौर्या कक्षा सात ने सयुक्त रुप से सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया इनके अलावा प्रियांशी कक्षा आठ द्वितीय स्थान वरुण कुमार कक्षा सात तृतीय स्थान अंकिता यादव कक्षा आठ सांत्वना पुरस्कार रितिका मौर्या कक्षा आठ सांत्वना पुरस्कार मोहन यादव कक्षा सात सांत्वना पुरस्कार कर अपना व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित संस्थान की संरक्षक बाबू सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। साथ ही संस्था के महामंत्री वसीक सनम भी मौजूद रहें। प्रतिभागी छात्रों में उत्तीर्ण हुए छात्रों को संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार ने संस्थान के प्रयास के लिए बधाई दी और साथ ही कहा ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं साथ ही आपको बताते चलें श्रेष्ठ भारत सेवा संस्थान की अध्यक्ष शिव सिंह सागर ने बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए ढेरों उपयोगी बातें और साथ-साथ अपनी कुछ कविताएं भी सुनाई। परीक्षा प्रभारी के रूप में संस्था के सचिव राहुल राजपूत व कोषाध्यक्ष श्रीकांत साहू के साथ सर्वेश यादव ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता में सौ से भी अधिक बच्चों ने प्रतिभा किया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरसिंह यादव मेवालाल, रामनरेश, राजू कुमार, राम आसरे, प्रिया विश्कर्मा, पारुल यादव, धनुषधारी सिंह,एस. एन. त्रिपाठी सहित पूरा शिक्षक स्टॉप मौजूद रहा।



