
एफपीओ बेचेंगें जैविक उत्पाद किसान समूह बनाकर करें जैविक खेतीःनमामि गंगे प्रभारी
जैविक खेती को बढ़ावा देने को गठित होंगे एफपीओ: रवि पुंढीर
फतेहपुर।नमामि गंगे योजना के तहत किसानों को जैविक खेती सिखाने के लिए एक दिवसीय जैविक मेला व प्रदर्शनी का आयोजन भिटौरा ब्लाक परिसर में आयोजित किया गया।कृषि विभाग से नमामि गंगे योजना प्रभारी रवि कुमार ने नमामि गंगे योजना की किसानो को जानकारी दी।उन्होने बताया कि किसान समूह बनाकर जैविक खेती करें।समूहों को मिलाकर जैविक उत्पादों की बिक्री व उत्पादन के लिए किसान उत्पादक कम्पनी का गठन कर किसानों को लाभ दिलाया जाएगा।रिटायर्ड कृषि वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने किसानो को नीम और हरी खाद का जैविक खेती मे महत्व बताया।उन्होनें मेंड़बंदी जरूर करने पर जोर दिया।औषधीय व सगन्ध फसलो का जैविक उत्पादन व वितरण की भी किसानो को जानकारी दी गयी।अश्वगंधा,कालमेघ,भूमि आवला,ब्राह्मी,पमारोशा व खस की खेती के बारे मे औषधीय व सगन्ध खेती विशेषज्ञ ने बताया।रमाकांत तिवारी ने गौ आधारित खेती का महत्व और बीजामृत बनाने की जानकारी दी।मृदा परीक्षण के लिए खेत की मिट्टी के नमूने लेने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में डाॅ प्रेमादान ने बताया।एस एम एस सदर निहाल ने कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि,कुसुम योजना,फसल बीमा योजना,फार्म मशीनरी बैंक योजना की सभी जानकारियाॅ दी। वही आयोजन की जिम्मेदारी सम्भालते हुए कृषि विभाग की सहयोगी संस्था मनोरमा डबराल जनकल्याण समिति ने किसानों के उत्पादों के स्टाल भी लगवाएं।अध्यक्षता करते हुए सहयोगी स॔स्था से प्रवीण कुमार,रवि कुमार, आशीष कुमार,गौरव पाण्डेय,शैलेश कुमार पाल धर्मेन्द्र सिंह,व तमाम प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।



