Uncategorized

अमित सोनी बने जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष

अलीगढ़। अमित सोनी पुत्र श्री मंगलसेन निवासी सिधौली अलीगढ़ को सम्बोधित मनोनयन पत्र जारी करते हुए ठा० चन्दन सिंह चौहान “जनसेवक” प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने लिखते हुए आशा व्यक्त की कि जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन में निष्ठा,लगन एवं विश्वासपूर्वक किए जा रहे कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए आपको जन उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश संगठन में जिला ईकाई की अलीगढ़ जिले का “जिलाध्यक्ष” के पद पर मनोनीत किया जाता है। एवं आपसे अपेक्षा की जाती है कि एक माह के अन्दर अपनी 21 सदस्यीय जिला कमेटी को सूचीबद्ध करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित करके मंच के माध्यम से प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा कमेटी की घोषणा करवांये एवं जिले के समस्त नगरों एवं कस्बों के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटियों का निर्माण करते हुए समस्त जनपद में व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएं। तत्पश्चात आपके द्वारा किए गये कार्यों की समीक्षा 3 माह बाद की जाएगी
अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि व्यापारीहित, जनहित, राष्ट्र की सुरक्षा, बेरोजगारी,समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए, व व्यापारियों एवं जनहित के लिए किये जाने वाले आन्दोलनों व कार्यक्रमों को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ज़िले के ग्रामीण व नगरों में सहयोग करेंगे। साथ ही संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए एवं प्रदेश कमेटी के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *