
जिला शिक्षा एव॔ प्रशिक्षण संस्थान द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
फतेहपुर।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फतेहपुर में सेवा पूर्व प्रशिक्षण विभाग के द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता: वरदान या अभिशाप ( विशेष संदर्भ बाल विकास एवं शिक्षण अधिगम प्रक्रिया) विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डी एल एड प्रशिक्षुओं हेतु यह प्रतियोगिता शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज के तहत आयोजित की गई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विदुषी पटेल, डी एल एड प्रशिक्ष बैच 2024 द्वितीय स्थान पर उमरा फातमा, डी एल एड बैच 2023 और तृतीय स्थान पर विनीत कुमार डी एल एड बैच 2024 रहे। प्राचार्य आरती गुप्ता, सेवा पूर्व प्रभारी अमृत कुमार यादव, निर्णायक मंडल सदस्य राजेंद्र कुमार, प्रवक्ता और शाइस्ता इकबाल, प्रवक्ता ने विजेता प्रशिक्षुओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके द्वारा विषय पर केंद्रित रहना, सशक्त और मजबूत तर्क और संप्रेषण में धारा प्रवाहित के आधार पर किया। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में डी एल एड बैच 2024 और 2025 के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता के समापन और प्रमाण पत्र वितरण सत्र को संबोधित करते हुए संस्थान की उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक प्रतिस्पर्धा से प्रशिक्षुओं की तर्कपूर्ण चिंतन और प्रभावी संप्रेषण की कला में परिमार्जन करने के अवसर प्राप्त होते है। किसी भी प्रतिस्पर्धा में हमारी जीत और हार हमें निश्चित तौर पर सीखने का एक अवसर उपलब्ध कराती है। निरंतर प्रयास और अध्ययन से हम अपने हार को जीत में बदल सकते है।उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाई देते हुए प्रतियोगिता के संयोजक मंडल को सुव्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशंसा की तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता प्रशिक्षुओं ने जहां एक ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रसार से होने वाले संभावित जोखिम जैसे साइबर अपराध, बच्चों के संज्ञानात्मक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को प्रमुखता से रखा, वहीं दूसरी ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्रांतिकारी क्षमता और बहुआयामी उपयोग को भी प्रभावपूर्ण ढंग से साझा किया।प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पक्ष में और विपक्ष ने अपने तर्क प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संस्थान के सभी प्रशिक्षु और प्रवक्ता उपस्थित रहे।



