उत्तर प्रदेशकृषिफतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) की प्रथम बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और किसान हितों पर हुंकार


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट

​फतेहपुर। जिले के मोटे महादेव मंदिर परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन (भूमिपुत्र) की प्रथम बैठक अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद भर से आए किसान प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।​बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष पवन द्विवेदी ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि “संगठन की पहुँच अब प्रत्येक गाँव तक होगी। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा।”
​विचार-विमर्श के दौरान सिंचाई, सुचारु विद्युत आपूर्ति, फसलों का लाभकारी मूल्य और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर मंथन किया गया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसान राष्ट्र की रीढ़ है और उनकी समृद्धि ही देश की प्रगति का आधार है।
​प्रमुख उपस्थिति:
बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसागर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद दुबे, जिला संगठन मंत्री विद्याभूषण अवस्थी, जिला मंत्री दिनेश दुबे, संगठन मंत्री अजीत तिवारी, अनिल कुमार, प्रचार मंत्री विपिन साहू सहित रविन्द्र मिश्रा, सत्यम मिश्रा और अजय अवस्थी मौजूद रहे। अंत में सभी ने एकजुट होकर किसान अधिकारों की रक्षा हेतु सतत संघर्ष का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *