
किस जींस के साथ कौन सा टॉप लगता है कूल स्टाइलिश? नहीं पता तो जान लें 5 फैशन टिप्स, मिलेगा पसंदीदा लुक
कट और शेप के आधार पर आप जींस के साथ टॉप चुनें.सही टाॅप का चुनाव आपके लुक को बेहतर बनाएगा.
Which top looks stylish with which jeans: जींस एक ऐसा आउटफिट है जो सदाबहार है. यह कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं हुआ. जींस की मदद से आप क्लासी लुक भी क्रिएट कर सकते हैं और ऑफिशियल मीटिंग भी अटेंड कर सकते हैं. यही नहीं, अगर आपको हड़बड़ी में कहीं जाना हो तो आप झट से जींस पहनकर निकल सकती हैं. हालांकि जमाने के साथ जींस के स्टाइल में काफी बदलाव आया है. पहले जहां नैरो जींस फैशन में था, वहीं आज ब्वॉयफ्रेंड जींस, मॉम्स जींस काफी ट्रेंडी बना हुआ है. ऐसे में इन्हें किस तरह स्टाइल किया जाए, यह हर किसी को समझ नहीं आता. यहां हम बताने जा रहे हैं कि अलग अलग जींस के साथ आप किस तरह का टॉप पहन सकती हैं और कूल दिख सकती हैं.
किस तरह के जींस के साथ कैसा टॉप पहनें
कार्गो जींस
अगर आपके पास कार्गो जींस है जिसमें ढेर सारे पॉकेट पैरों के दोनों तरफ होते हैं तो बता दें कि इसके साथ ओवर साइज टी शर्ट काफी अच्छा लगता है. इसके अलावा आप कार्गो जींस के साथ बेबी टी शर्ट या बॉडी सूट भी पहन सकते हैं. ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छे लगते हैं.
वाइड लेग जींस
अगर आपके पास वाइड लेग जींस है और आपको समझ नहीं आ रहा है इसके साथ क्या पहना जाए तो बता दें कि इसके साथ क्रॉप टॉप, टैंक टॉप या फिटेड टॉप काफी अच्छे लगेंगे.
मॉम जींस
मॉम जींस इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ आप लूज टी शर्ट या लूज शर्ट ट्राई कर सकती हैं. इस तरह आपके जींस लुक को बहुत अच्छा फिनिश मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: गर्मी आते ही पिंपल ने कर दिया परेशान? 10 मिनट में बनाएं चारकोल फेसपैक, अप्लाई करना आसान, दाग धब्बों से मिलेगी छुट्टी
बूटकट जींस
अगर आप बूटकट जींस के लिए कोई टॉप ढूंड रही हैं तो आप इसके साथ शॉर्ट कुर्ती मैंच करें. आप इसके साथ फिट और फ्लेयर टॉप या क्रॉप टॉप भी वेयर कर सकती हैं.
स्ट्रेट फिट जींस
अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो इसके लिए स्ट्रेट कट जींस परफेक्ट है. क्योंकि इसके साथ आप ए लाइन कुर्तियों को बड़ी आसानी से मैच कर सकती हैं. ये दोनों साथ में काफी स्टाइलिश दिखते हैं.
हाई वेस्ट जींस
हाई वेस्ट जींस के साथ आप फेमिनिन टेलर्ड शर्ट या क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं. अगर आपको फॉर्मल लुक चाहिए तो आप शर्ट इन टक कर पहनें और अगर घूमने फिरने जाना हो तो आप क्रॉप टॉप के साथ इसे कैरी करें.
इसे भी पढ़ें :काले शर्ट पर भर-भर कर गिरते हैं डैंड्रफ? सिर्फ इस पानी से कर लें छिड़काव, रूसी की समस्या 1 दिन में होगी दूर
Tags: Fashion, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 19, 2024, 12:16 IST



