समाजसेवा

त्यौहार आपसी एकता,ख़ुशी,सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हैं :डॉ अनुराग श्रीवास्तव

“गले मिलके मुबारकबाद देकर सेवइयां खाकर मनाते हैं ईद। मिटाता है दिलो से नफ़रत और अदावत को।।
पैगाम प्रेम और भाईचारे का लाता है ईद।
मीठीसेवइयों सा रिश्तों मे मिठास लाता हैं ईद।।”

रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा इरशाद अहमद के सहयोग से चिन्हित पीरनपुर के अतिनिर्धन,जरूरतमंद दिव्यांग 70 बच्चों को ईद के अवसर पर सेवइयां,चीनी वितरित किया गया।साथ ही सभी बच्चों को चिकनपॉक्स के संक्रमण को कम करने व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि भी प्रदान की गई।इस अवसर पर डॉ अनुराग ने कहा कि त्यौहार आपसी एकता,ख़ुशी,सद्भाव व भाईचारे का संदेश देते हैं हम सभी को मिलजुलकर त्यौहार मनाने चाहिए।सभी बच्चे उपहार पाकर बहुत खुश हुए।इस अवसर पर इरशाद अहमद व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शाहनूर आलम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *