उत्तर प्रदेशफतेहपुरराजनीतिक

वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाया गया अनूप गुप्ता का जन्मदिन


– भाजपा जिलाध्यक्ष ने वृद्धजनों को फल-मिष्ठान वितरित कर रोपा आम का पौधा


फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक, भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिन मवइया स्थित वृद्धाश्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों के बीच धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत वृद्धजनों द्वारा प्रस्तुत भजन से हुई। सुरीले भजनों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता का जन्मदिन वृद्धजनों के बीच मनाया जाना समाज को सकारात्मक संदेश देता है। परिषद के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उन्हें खुशी देने का सराहनीय प्रयास किया है। कार्यक्रम के दौरान परिषद की ओर से अनूप गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर एक आम का पौधा वृद्धाश्रम को समर्पित किया गया, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने परिसर में रोपित किया। उपस्थित लोगों ने पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस मौके पर परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल, राम स्वरूप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, कुलदीप सिंह भदौरिया, सुशीला मौर्या, ओम मिश्रा, संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, राधेश्याम हयारण, नरेंद्र गुप्ता, नारायण गुप्ता, रज्जन गुप्ता, अमित गुप्ता, अनीत अगहरी, सुशील गुप्ता, फौजी, आशीष अगहरी, अजय साहू, वीरेंद्र साहू, अशोक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *