उत्तर प्रदेशराजनीतिक

अंबेडकर जयंती की अनुमति न मिलने पर आजाद समाज पार्टी का विरोध प्रदर्शन


कैमरा मैन शहनूर आलम के साथ अमित कुमार की रिपोर्ट


बहराइच। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती मनाने की अनुमति न मिलने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सोहेल अख्तर के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष सोहेल अख्तर ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसीलों से कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि उन्हें जयंती समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि संविधान में आस्था रखने वाले लोगों को अपने महापुरुष की जयंती मनाने से रोकना न्यायसंगत नहीं है।
इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द अनुमति देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते अनुमति नहीं मिली तो आजाद समाज पार्टी बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नीली पट्टी पहने कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *